चेतना

चेतना’ संस्थान की अर्धवार्षिक पत्रिका हैजिसमें मानविकी और समाजविज्ञान विषयक मानक और स्तरीय शोध लेखनिबंधसाक्षात्कारपुस्तक समीक्षाएँ आदि प्रकाशित की जाती हैं।

चेतना’ में निम्न वर्णित निर्देशों के अंतर्गत रचनाएँ आमंत्रित हैं-

(1) शोध लेख या निबंध या साक्षात्कार को 6000 शब्दों और  पुस्तक समीक्षा को 1000 शब्दों तक ही सीमित रखें। पुस्तक समीक्षा के लिए ऐसी पुस्तक का चयन करेंजो महत्त्वपूर्ण और प्रासंगिक हो और जिसका प्रकाशन गत दो वर्षों के भीतर हुआ है। संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की समीक्षाएँ प्राथमिकता के साथ स्वीकार की जायेंगी।

(2) सामग्री अनिवार्यतः वर्ड फाइल में यूनिकोड/ कृतिदेव/ शिवा मीडिया फॉन्ट (साइज 14) में ही भेजें। केवल पीडीएफ या हस्तलिखित रचनाएँ स्वीकार्य नहीं हैं। सॉफ्ट  कॉपी के साथ पीडीएफ़ भी भेज सकते हैं।

(3) शोध आलेख या निबंध में एंडनोट (एमएलए/ शिकागो/ हार्वर्ड) ही इस्तेमाल करें। इटैलिक या अन्य कोई फोरमेंटिंग नहीं करें। फॉन्ट कनवर्जन के दौरान यह बदल जायेगी। ग्रंथ सूची की आवश्यकता नहीं है।

(4) चेतना में चंद्र बिंदु (कँ) और नुक्ते ( ख़)  प्रयोग किया जाता हैइसलिए प्रेषित रचनाओं में इनका प्रयोग अपेक्षित  है।

(5) पहले पृष्ठ पर सबसे नीचे केवल दो पंक्तियों में योगदानकर्ता की स्थिति और संस्थागत संबद्धता का उल्लेख होना चाहिए। अंतिम पृष्ठ पर लेखक के पतेई-मेल और मोबाइल न. उल्लेख अवश्य करें।

(6)  अंक-3 (जनवरी- जून 2022) के लिए अंशदान 15 जून 2022 तक पहुँच जाना चाहिए।

(7) रचनाएँ सर्वथा मौलिक और अप्रकाशित होनी चाहिए। रचनाओं के चयन में संपादक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

(8) रचनाएँ chetna@iias.ac.in  ई-मेल पर प्रेषित करें।

कार्यकारी संपादक:
प्रोफ़ेसर माधव हाड़ा
अध्येता, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला-171005
E-mail: chetna@iias.ac.in

चेतना अंक-1

चेतना अंक-2