![]() |
Dr. Renu Dwivedi |
Designation-Fellow | |
Email- drenu2311@gmail.com | |
EPBAX- | |
Duration of Fellowship | August 2023 to July 2025 |
Research Project | सनातन धर्म में व्रत, उपवास एवं तीर्थाटन-परंपरा एवं आधुनिकता के परिप्रेक्ष्य में समसामयिक अध्ययन |
About: डॉ रेणु द्विवेदी (निदेशक, सद्गुरु रामसिंह जी महाराज पीठ, तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी) भारतीय धर्म दर्शन के प्रति गहरी आस्था रखने वाली आध्यात्मिक अध्येता हैं। इनकी दृष्टि में दर्शन केवल बौद्धिक विलास का विषय नहीं अपितु जीवन जीने की कला है और जीवन में उतारने और उसे लोक कल्याण में लगाने का विषय है।डॉ द्विवेदी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से "भारतीय दर्शन में कारणतावाद" विषय पर पी0एच0डी0 की उपाधि प्राप्त की तथा "भारतीयसन्तपरम्परायां सद्गुरु रामसिंहस्य स्वरूपं जीवनदर्शनञ्च" विषय पर डी-लिट् की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही आप भारतीय दर्शन के साथ साथ तुलनात्मक धर्म एवं बौद्ध धर्म दर्शन में भी आचार्य हैं। सनातन धर्म, सिक्ख धर्म एवं बौद्ध धर्म में आपका विशेष अध्ययन है।
पुरस्कार एवं फेलोशिप-
प्रो0 रेवती रमण दर्शन पुरस्कार 2014
नामधारी शहीद स्मारक लेखक पुरस्कार 2015
काशी हिन्दू विश्व विद्यालय द्वारा - बी एच यू शोध छात्र वृत्ति
भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा - जे आर एफ
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा - एस आर एफ
यू जी सी द्वारा पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप
इसके साथ ही यू जी सी की मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट फेलो
संस्कृत- पालि- प्राकृत भाषाओं की वाक्य संरचना में समता की दृष्टि - विषयक शोध परियोजना में कार्य
प्रकाशित पुस्तकें -
भारतीय दर्शन में कारणतावाद : एक समीक्षात्मक अध्ययन
भारतीय सन्त परम्परा में गुरु रामसिंह जी का स्वरूप और जीवन दर्शन
सनातन धर्म की समतावादी दृष्टि और उसकी विकास प्रक्रिया
पुस्तक में अध्याय
सिक्ख धर्म में मृत्यु का स्वरूप (मृत्यु की दस्तक)
ISBN-81-246-03146
Women in Namdhari Movement( Re-Exploring Baba Ram Singh and Namdhari Move Ment) ISBN-81-302-0259-X)
प्रकाशित शोध पत्र-
* तन्त्रागम एवं शाक्त सम्प्रदाय की समन्वय वादी दृष्टि (ISSN-2277-7024)
* भारतीय साधना और सन्त कबीर (ISSN-2277-7024)
*सनातन धर्म एवं सिक्ख धर्म की साधनाविधि(ISSN-2277-724)
* भारतीय वर्ण व्यवस्था और जाति प्रथा (ISSN-2249-6106)
* महात्मा गाँधी और स्वालम्बन (ISSN-2348-5884)
* समसामयिक समस्याओं के निराकरण के सन्दर्भ में सद्गुरु रामसिंह जी का अवदान (ISSN-2348-5884)
राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्मेलनों में प्रस्तुत शोध पत्र
* श्री अरविन्द का जीवन दर्शन
* सृष्टि वाद या विकास वाद ( वेदों में सृष्टि - विमर्श)
* साम्प्रतिक समस्यायों के समाधान में धर्म शास्त्र की प्रासंगिकता
* पुराणों में पर्यावरण संरक्षण
* धर्म निरपेक्षता वाद बनाम सर्व धर्म समभाव
* सिक्ख धर्म में निहित दार्शनिक तत्त्व
* पं0दीन दयाल उपाध्याय की सामाजिक परिष्कार की दृष्टि
* महात्मा गाँधी जी का नैतिक चिंतन
विशिष्ट व्याख्यान, गोष्ठी, सेमिनार, वेबिनार का आयोजन -
*एक भारत श्रेष्ठ भारत बैसाखी पर्व पर 12/04/2023
* सन्त परम्परा की समन्वयवादी दृष्टि : सिक्ख धर्म के विशेष सन्दर्भ में 11/02/2023
* भारतीय साधना में भक्ति तत्त्व : गुरूवाणी के विशेष सन्दर्भ में 08/04/2022
* वीर बाल दिवस 28/12/2022
* गुरु नानक देव की आध्यात्मिक चेतना 30/12/2022
* गौ संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति : कूका आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ में 18/02/2022
* गुरु गोविन्द सिंह व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व 08/01/2022
* भारतीय स्वाधीनता संग्राम में जन आन्दोलन का स्थान : कूकाआन्दोलन के विशेष सन्दर्भ में 12/04/2021
* भारतीय स्वाधीनता संग्राम : संघर्ष की गाथा 24/11/21
* श्री गुरु तेगबहादुर जी की शिक्षाओं का सम सामयिक महत्त्व 30/10 /2021
* धर्म एवं राजनीति का अन्तः सम्बन्ध : नामधारी आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ में 19/02/2021
* भारतीय संस्कृति में समत्वबोध 07/02/2020
* राष्ट्रवाद की अवधारणा और सद्गुरु रामसिंह 05/02/2018
* गुरु गोविंद सिंहजी की रचनाओं में पौराणिक पात्र
* भारतीय संस्कृति में करुणा
संपादन एवं प्रकाशन
श्री सद्गुरु सन्देश" पत्रिका का प्रकाशन एवं सम्पादन
|
*****